कुरुक्षेत्र. कुरुक्षेत्र के बह्मसरोवर के मेला ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली हुई। इसमें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी हुंकार भरी। इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणवीं बोली से संबोधन की शुरुआत की। साथ ही केजरीवाल ने हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल कुरुक्षेत्र की धरती पर हरियाणवीं में बोले। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती। मैं तो सीधा सा छोरा हूं। मेरे से काम कितना ही करा लों। मैंने दिल्ली के स्कूलों को बदल दिया। आज इन स्कूलों का रिजल्ट 99.7 प्रतिशत आ रहा है। 70 साल में पहली बार किसी प्रदेश के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट इतना अच्छा रहा है। इस बार दिल्ली के स्कूलों में चार लाख नए दाखिला हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी पिछले दिनों दिल्ली आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली के स्कूल देखने की कही, उन्होंने उनको बहुत समझाया। आखिर वे दिल्ली का स्कूल देखने आईं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्कूलों का बुरा हाल है। वे खुद इन स्कूलों में जाकर देख चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़कर आइआइटी और मेडिकल कालेज में दाखिला लेने की उपलब्धियों को गिनवाया।
पेपर लीक मामले को गिनीज बुक में दर्ज किया जाएं
केजरीवाल ने कहा कि उनको सुना है कि भाजपा हरियाणा में मुख्यमंत्री बदल रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे ठीक काम नहीं कर रहे। भाजपा 2024 का चुनाव मनोहरलाल के साथ लड़कर दिखाए। हरियाणा में नौकरियों के पेपर लीक हो रहे हैं। यही हाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात का है। भाजपा सरकारों में पेपर लीक का मामला गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया जाना चाहिए।
रैली के सभी टेंट हुए धराशाही
शनिवार देर शाम तेज तूफान के कारण कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर मेला ग्राउंड में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के सभी टेंट गिर गए। रैली स्थल पर लगे एलईडी कुर्सियां, कूल्लर, माइक स्पीकर सब इधर-उधर बिखर गए थे। रैली 1 दिन पहले पूर्व संध्या को आए तूफान के कारण रैली स्थल पर उत्थल पुथल मच गई थी। जैसे ही इसकी सूचना कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को लगी तो वे तुरंत रैली स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, अशोक तंवर एवं तमाम आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रैली स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे।