चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दुबारा शादी की है। उन्होंने ये समारोह बिल्कुल सादा ही किया है। इस समारोह में उनके नजदीक के रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। मान ने विधि-विधान से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की है। मान की शादी को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में खुशी का माहौल रहा। पूरा आवास मेहमानों से भरा हुआ था। मान और गुरप्रीत की शादी से पूरे मान परिवार में उत्साह नजर आया। गुरप्रीत कौर मान के एक करीबी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वह मान के परिवार की बेहद करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। मान की मां और पूरा परिवार डॉक्टर गुरप्रीत को पसंद करते हैं।
दिल्ली के सीएम-डिप्टी सीएम भी बने बाराती
गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल तरीके से हुई। मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया परिवार के साथ शामिल हुए। सीएम मान की मां शादी की तैयारियों के लिए पहले ही चंडीगढ़ में सीएम आवास पहुंच चुकी थीं। बता दें कि भगवंत मान का अपनी पत्नी से छह साल पहले तलाक हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं. भगवंत मान की पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं.