सीकर. प्रेम प्रसंग भी क्या चीज है। किसको क्या राह दिखा दे कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामल जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलारां का सामने आया है कि जिसमें एक गर्भवती महिला प्रेमी युवक के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतक महिला व युवक रिश्ता भी चाची व जेठूता(भतीजा) का है। महिला की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसके 2 वर्ष की बेटी भी है। बलारां पुलिस ने इस संबंध में महिला के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलारां थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला व एक युवक ने दिसनाऊ से रिणु जाने वाले रास्ते पर शिवनाथ सिंह के कुएं में कूद जान दे दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के सहयोग से लोरिंग मशीन से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक महिला की शिनाख्त दिसनाऊ निवासी पूजा उर्फ लक्ष्मी (24) पत्नी रामस्वरूप मेव तथा मृतक युवक की शिनाख्त सुरेन्द्र (21) पुत्र हरिराम मेव के रूप में की गई। सुरेन्द्र, पूजा के दूर के रिश्ते में जेठ लगने वाले हरिराम का लडक़ा था। पुलिस ने गोकुलपुरा सीकर से विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाया। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
एक बेटी की मां और गर्भवती थी
जानकारी के अनुसार मृतक पूजा सात माह की गर्भवती थी। उसके पहले से दो साल की बेटी है। पूजा का विवाह चार वर्ष पहले दिसनाऊ निवासी रामस्वरूप के साथ हुआ था। रामस्वरूप वर्तमान में विदेश में नौकरी करता है।

चलते है रामजी के पास और…
पुलिस ये मामला प्रेम-प्रसंग का मान रही है। मृतक पूजा तथा उसके रिश्ते में जेठ लगने वाले हरिराम के लडक़े सुरेंन्द्र के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना से पहले सुरेंद्र ने अपने फेसबुक पर पोस्ट भी की थी। जिसमें लिखा कि चलते है रामजी के पास, दोनों को एक ही चिता पर जलाना। इससे पहले युवक ने महिला के साथ अपनी एक फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट की थी। दोनों ने शनिवार सुबह करीब चार बजे दिसनाऊ गांव से रिणु की ओर जाने वाले रास्ते पर गए। वहां स्थित शिवनाथसिंह के खेत में कुएं में छलांग लगा दी। दोनों की चीख सुनकर पास में खेत में काम कर रहे किसान दौडकऱ आए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दोनों के शव कुएं से निकलवाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।