नई दिल्ली. मौसम विभाग ने मूसलाधार मानसून की शुरुआत के साथ एक पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की है। जिसमें अगले चार दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताई है। जिसमें तीन दिनों में गरज के साथ बौछारें और बिजली गिर सकती है।
मध्यप्रदेश के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने के साथ गरज और बौछारें पडऩे की संभावना है। आईएमडी ने मध्यप्रदेश के आठ जिलों में बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी भी दी है। मुंबई में जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हो रही थी। शहर और उपनगरों में मध्य बारिश हुई। आईएमडी ने कहा अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी/घंटा कर तेज हवाएं भी चल सकती है।
Daily Weather Video (English) Dated. 09.07.2022
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2022
Facebook link: https://t.co/NuwB5gnwSb
Youtube link: https://t.co/VSp2bVHXPP
कर्नाटक में बारिश का दौर जारी
कर्नाटक में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रही। बारिश के कारण कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तटीय और पहाड़ी जिलों के साथ उत्तरी कर्नाटक के जिले भी बारिश की मार झेल रहे हैं। इधर बेंगलुरू की सुबह ठंडी हवा और बूंदाबांदी के साथ सुहावनी रही। बेलगावी और बीदर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Daily Weather Video (Hindi) Dated. 09.07.2022
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2022
You tube link: https://t.co/GV39gP6EFc
Facebook Link: https://t.co/4QdtAOstCX
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
आंध्र प्रदेश में भी सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुंटूर और प्रकाशम जिलों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ पांच दिनों तक लगातार अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा गुजरात, कर्नाटक और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
Isolated very heavy rainfall very likely over Gujarat region & Madhya Maharashtra on 09th; Saurashtra & Kutch on 09th & 10th; Marathawada on 09th & 11th; Coastal Karnataka on 12th & 13th; Kerala & Mahe, Konkan & Goa & Coastal Andhra Pradesh & Yanam on 09th; pic.twitter.com/dFrHHEZzGK
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2022
Isolated heavy to very heavy rainfall likely over Himachal Pradesh on 09th July, 2022. Isolated extremely heavy rainfall also likely over Uttarakhand on 09th July, 2022.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2022