Commonwealth Games 2022: भारत और बारबाडोज की महिला टीमों के बीच जारी टी 20 मैच के दौरान भारतीय महिला टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। बर्मिंघम में आयोजित 22वें कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। भारत ने वेटलिफ्टिंग से दिन का पहला पदक अपने नाम कर लिया है। 109 केजी भारवर्ग में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 14वां पदक है। हॉकी में भारत की महिला टीम ने कनाडा को 3-2 और पुरुष टीम ने 8-0 से मात दी। भारत की तूलिका मान ने जूड़ो के फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का कर लिया है। भारत ने बॉक्सिंग में भी दो मेडल पक्की कर ली है। नीतू और हुसामुद्दीन ने सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों की 72 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान यह टीमें 19 अलग-अलग तरह के खेलों में पदक के लिए भिड़ रही हैं। इस बार इन 72 देशों के खिलाड़ी 1800 से ज्यादा पदक के लिए बर्मिंघम में जुटे हैं। इस बार किस टीम को कितने पदक मिले और भारत मेडल टैली में किस नंबर पर है जानने के लिए नीचे टेबल को देखें।
BRONZE FOR SAURAV! 🥉
— SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2022
Our talented Squash player @SauravGhosal 🎾 clinches Bronze after getting past James Willstrop of England 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) in the Bronze medal match 🇮🇳
Way to go Saurav 🔥
Congratulations! 🇮🇳’s 1st medal in Squash this #CWG2022 👏#Cheer4India pic.twitter.com/At5VcvRfH0
जूडो में तुलिका मान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गोल्ड के लिए मैच में उन्हें स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से शिकस्त झेलनी पड़ी।
SILVER FOR TULIKA 🤩🤩
— SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2022
🇮🇳’s pride #TulikaMaan bags the 2nd 🥈 for India in Judo 🥋 at @birminghamcg22 🔥🔥
She gave her best against Sarah Adlington of Scotland in Women’s +78kg Gold medal bout 💪
Proud of you Tulika 🙂#Cheer4India#India4CWG2022 #CommonwealthGames2022 pic.twitter.com/G4pLiR3L1y
Commonwealth Games 2022 Medals Tally (Birmingham 2022)
रैंक | देश | गोल्ड मैडल | सिल्वर मेडल | ब्रॉंज मैडल | कुल मैडल | |
01 | आस्ट्रेलिया | 42 | 32 | 32 | 106 | |
03 | न्यूजीलैंड | 14 | 08 | 06 | 28 | |
02 | इंग्लैण्ड | 31 | 34 | 21 | 86 | |
06 | भारत | 05 | 05 | 05 | 15 | |
04 | साउथ अफ्रिका | 06 | 05 | 05 | 16 | |
04 | कनाडा | 11 | 16 | 19 | 46 |