मध्यप्रदेश. जबलपुर के दमोह नाका इलाके में स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। यहां दमकल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार आग ग्राउंट फ्लोर पर शॉट सर्किट की वजह से लगी है। जबलपुर के जिला प्रशासन के अनुसार आग से दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो गंभीर घायल हैं। इधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा कि ‘जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषाा की है।
जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
।। ॐ शांति ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ‘ दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें। मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
#WATCH | Madhya Pradesh: Fire breaks out at Jabalpur Hospital. Further details awaited pic.twitter.com/RdjjqARKIY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 1, 2022
उधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। कमलनाथ ने ट्वीट किया कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है।
मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 1, 2022