नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण ने फिर अपनी रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। मामले फिर बढऩे लगे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,51,777 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 लाख पार हो गई है। देश में 20,18,825 कुल एक्टिव मरीज हैं। अब तक 3,60,58,806 रिकवर हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 4,88,396 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,692 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए और 2,51,777 रिकवरी हुईं और 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
सक्रिय मामले: 20,18,825
कुल रिकवरी: 3,60,58,806
कुल मौतें: 4,88,396
कुल वैक्सीनेशन: 1,60,43,70,484
ओमिक्रोन के कुल मामले: 9,692 pic.twitter.com/DYn6FKm5sl
29,722 ज्यादा मामले
देश में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 29,722 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना के 3,17,532 नए मामले आए थे। इसके साथ ही प्रतिदिन पाजिटिविटी दर भी बढ़कर 17.94 प्रतिशत हो गई है।