कीव. रूसी क्षेत्र में यूके्रन के हमलों को लेकर नाराज और काला सागर फ्लैगशिप के नुकसान के बाद मास्को ने कीव पर नए सिरे से मिसाइल से हमले करने की धमकी दी है। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार राजधानी कीव में 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले हैं जो रूस के नरसंहार को दिखा रहा है। पुलिस के अनुसार कोई भी मिसाइल हमले में नहीं मरा, अधिकांश को गोली मारी गई है। इधर रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में भी लड़ाई तेज कर दी गई है। जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों पर शवों को छुपाकर दफनाने का आरोप लगाया है। यूके्रन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरपूर्वी शहर खारकिव में, एक आवासीय क्षेत्र की गोलाबारी में 7 माह के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए हैं। कीव पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने कहा कि शवों को सड़कों पर छोड़ दिया है या अस्थायी रूप से दफनाया गया है। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत लोगों की मौत गोली लगने से हुई है। हर दिन मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में अधिक शव मिल रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या में बूचा में 350 से अधिक पाए गए हैं।
जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर लगाए कई आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर रूसी सैनिकों पर दक्षिण में खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के कुछ हिस्सों से यूके्रन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। कब्जे करने वालों को लगता है कि इससे उनके लिए इस क्षेत्र को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। लेकिन वे बहुत गलत हैं। वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं। रूस की समस्या ये है कि यूके्रनी लोगों की ओर से स्वीकार नहीं किया जाता है। रूस ने यूके्रन को हमेशा के लिए खो दिया है।
युद्धपोत खोने के बाद से बढ़ी तकरार
बता दें कि गुरुवार को रूस ने काला सागर बेड़े के अपने युद्धपोत को खो दिया है और उसका आरोप है कि इसपर यूके्रन ने ही हमला किया है। रूस ने यूके्रन पर उसकी सीमा से लगे रूसी शहर ब्रांस्क में हवाई हमलों के साथ करीब 100 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके बाद से रूस ने अपने हमले तेज करने की धमकी दी है।