टेक्सास. अमेरिका के टेक्सास में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण टेक्सास के राब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी के कारण 18 बच्चों और 3 अन्य की मौत हो गई। गोलीबारी करने वाले शूटर की उम्र 18 साल बताई जा रही है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शूटर को मार गिराया। यह जानकारी टेक्सास के गवर्नर (राज्यपाल) ग्रेग एबाट ने दी है। गवर्नर के इस घटना को टेक्सास के इतिहास में गोलीबारी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बताया है। जानकारी के अनुसार 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय की शूटिंग के बाद यह सबसे घातक स्कूल शूटिंग है। यह घटना उवाल्डे, टेक्सास में हुई है, जो एक छोटा शहर है। जिसमें 20 हजार से अधिक लोग नहीं रहते हैं। हमलावर का नाम सल्वाडोर बताया जा रहा है। राज्यपाल एबाट ने बताया कि शूटर एक बंदूक और राइफल लेकर उवालदे के राब एलीमेंट्री स्कूल में दाखिल हुआ था। शूटर उस समुदाय का निवासी था जो सैन एंटोनियो से करीब 135 किलोमीटर पश्चिम में है। राब एलीमेंट्री स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है।
#UPDATE | An 18-year-old shooter shot and killed 14 students and 1 teacher. Shooter himself is deceased believably by responding officers: Texas Governor Greg Abbott said in a presser https://t.co/bM0EY8b3Y7 pic.twitter.com/PpRqcw9zBJ
— ANI (@ANI) May 24, 2022
जो बाइडन ने दिया भावुक संदेश
गोलीबारी के बाद जो बाइडन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भावुक संदेश दिया है। संदेश में उन्होंने कहा, भागवान के नाम पर हम कब बंदूख लाबी के सामने खड़े होंगे। अब जो बच्चे इस गोलीबारी में मारे गए हैं उनके मां-बाप अब कभी भी अपने औलाद को नहीं देख पाएंगे। इस तरह की सरेआम और वीभत्सव गोलीबारी शायद ही कहीं दुनिया में होती होंगी।
बाइडन ने कहा कि वे हथियार पर लगाने वाले प्रतिबंध को लेकर काफी चिंतित हो चुके हैं और अब कोई न कोई कदम उठाने की जरूरत है। इससे पहले अमेरिका की उप-राष्ट्रपति ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसे घटनाओं ने हमारे दिलों को पूरी तरह तोड़ दिया है, लेकिन हमारी पीड़ा उन मां-बाप की तुलना में कुछ नहीं है, जिन्होंने अपने बच्चे खोए हैं। हमें कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
As a nation,we've to ask when in God's name are we going to stand up to gun lobby & do what needs to be done? Parents will never see their children again. So many crushed spirits…:US President Biden on shooting at an elementary school in Texas which killed 18 children, 3 adults pic.twitter.com/LYtUcsl7nj
— ANI (@ANI) May 25, 2022
बता दें कि राष्ट्रपति बाइडन ने टेक्सास के राज्यपाल से बातकर हर संभव मदद देने की बात कही है। इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गोलीबारी में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वह इस घटना से दुखी हैं। यह घटना हृदय विदारक है।
आधा फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
जो बाइडन ने गोलीबारी की घटना पर शोक जताते हुए व्हाइट हाउस और दूसरे सार्वजनिक भवनों में अमेरिकी राष्ट्र ध्वज को 28 मई,सूर्यास्त तक आधे फहराने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के सभी दूतावासों, विरासतों, कांसुलर कार्यालयों और सामूहिक कार्यालयों में अमेरिकी राष्ट्र ध्वज को 28 मई,सूर्यास्त तक आधे फहराए जाएंगे।
गवर्नर और उनकी पत्नी ने किया शोक व्यक्त
टेक्सास में सामूहिक गोलीबारी पर, गवर्नर ग्रेग एबाट ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा था कि टेक्सास के सभी लोग इस मूर्खतापूर्ण अपराध के पीडि़तों और उवाल्डे समुदाय के लिए शोक मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सेसिलिया (एबाट की पत्नी) और वो इस भीषण नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और टेक्सस के सभी लोग एक साथ मिलकर पीडि़तों के सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सभी सुरक्षाकर्मी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अंतत: राब एलीमेंट्री स्कूल को सुरक्षित करने के लिए काम किया।
Governor Greg Abbott orders Police "to fully investigate the crime" as he mourns the killings in the shooting at an elementary school in Texas. pic.twitter.com/xQOdIvRJCt
— ANI (@ANI) May 24, 2022
इस घटना पर व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव कारीन जीन-पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को टेक्सास में स्कूल में हुई गोलीबारी की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति बाइडन को टेक्सास में प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी की खबर के बारे में जानकारी दी है और जानकारी उपलब्ध होने पर उन्हें नियमित रूप से जानकारी दी जाती रहेगी।
न्यूयार्क में भी हुई थी गोलीबारी
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले एक बंदूकधारी ने बफेलो, न्यूयार्क में एक सुपरमार्केट में गोलियां चलाई थीं। जिसमें 10 श्र्वेत दुकानदारों और श्रमिकों की मौत हो गई। उवाल्डे में लगभग 16 हजार लोगों का घर है। यह शहर मेक्सिको की सीमा से लगभग 75 मील दूर है।