नई दिल्ली. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के अधिकांश शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन किा गया। कई जगहों पर तो प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। शनिवार को पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। उधर झारखंड के रांची में जिला प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। यहां के 12 इलाकों में धारा 144 लागू है। बता दें कि रांची में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है। रांची के एसएसपी एसके झा ने बताया, रांची में 13-14 पुलिस कर्मी घायल हैं, हम हर जगह मुस्तैद हैं। हमने ट्रैकिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। रांची में कल के विरोध प्रदर्शन में एक पुलिस कांस्टेबल सहित 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है और उनका इलाज चल रहा है।
इस्लामी आतंकियों के हाथ देश नहीं छोड़ा जा सकता
जुमे के दिन हिंसा पर आज काशी धर्म परिषद में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि इस्लामी आतंकियों के हाथ में देश नहीं छोड़ा जा सकता है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नफरत फैलाने वालों की संपत्ति जब्त की जाए। कट्टरपंथी नमाजियों के कारण देश का माहौल खराब हो रहा है। नुपुर शर्मा को धमकी देने वालों पर रासुका लगे। जिस मस्जिद में पथराव हुआ वहां तालाबंदी हो देश को बचाने के लिए संतों को सड़क पर उतरना होगा। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जेल का प्राविधान किया जाए। तकरीर करने वाले मौलानाओं के भाषण को रिकार्ड किया जाए।
सीएम बोलीं करेंगे कड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक पार्टियां हैं, हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की कृत्यों के कारण आम जनता क्यों पीडि़त हों। इधर प्रयागराज के एसएसपी ने आज बताया, मास्टरमाइंड जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में और भी मास्टरमाइंड हो सकते हैं। असामाजिक तत्व पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गैंगस्टर एक्ट एंड के तहत कार्रवाई की जाएगी। कल की घटना में कुछ लोगों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया।
#WATCH | West Bengal: Fresh clash b/w Police & a group of protesters breaks out at Panchla Bazaar in Howrah. Police use tear gas shells to disperse them as protesters pelt stones
— ANI (@ANI) June 11, 2022
Violent protests broke out here y'day over controversial remarks of suspended BJP spox Nupur Sharma. pic.twitter.com/8ZhZ2bNVMG
यूपी के विभिन्न शहरों का हाल
- लखनऊ के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, स्थिति अभी नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो क्षति हुई है उसकी वसूली भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
- मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा, कल जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 10 अभियुक्त और करीब 80 अज्ञात नामजद हैं। मामले में करीब 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनकी पहचान वीडियो और फोटो से की गई है।
-सहारनपुर में शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 200 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया, कल लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके क्रम में हमने चार एफआईआर दर्ज की है। 48 लोग गिरफ्तार हुए हैं, कई धाराएं लगाई गई हैं। - प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया है कि थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए हैं। इन पर गैंगस्टर एक्ट व अन्य मामले दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम बंगाल में बवाल जारी
हावड़ा के जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य के बनहरीशपुर जीपी (ग्राम पंचायत), पंचला जीपी, बेलदुबी जीपी, सुवरारा जीपी, देउलपुर जीपी, बिकिहाकोला जीपी, मानसतला, चेंगैल, निमदिघी, गंगारामपुर, बाजारपारा, फुलेश्वर सहित जि़ले के कई इलाकों में 13 जून सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू की गई है।
हावड़ा के पंचला बाजार में उपद्रवियों ने किया पथराव
पश्चिम बंगाल में आज फिर पुलिस और उपद्रवियों में झड़प हुई है। यह घटना हावड़ा के पंचला बाजार की है। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। हावड़ा में अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हालात नियंत्रण में, मॉनिटरिंग भी जारी
हालात नियंत्रण में है लेकिन मानिटरिंग जारी है। इलाके में सैन्य बल की तैनाती की गई है ताकि व्यवस्था और कानून बाधित न हो। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच की जा रही है। इसी आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में कफ्र्यू जारी है और इंटरनेट पर रोक लगा दी है। कानपुर हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रांची में कई धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।