India News24

indianews24

Follow Us:

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर से मुंह मोड़ लेंगी मां लक्ष्मी, चली जाएगी सुख-समृद्धि

Dhanteras Tips: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को है। इस दिन अपनी सामथ्र्य के अनुसार हर इंसान कोई न कोई चीज जरूर खरीदता है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। माना जाता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। वहीं, धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। कहते हैं कि इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं, जिससे घर में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जानते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

लोहे की चीजें: धनतेरस पर जहां खरीदारी करने का विथान है, वहीं कुछ चीजें खरीदने की मनाही भी होती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, धनतेरस पर लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल लोहे का सीधा संबंध राहु और केतु से होता है। ऐसे में ये दोनों चीजें धनतेरस घर पर लाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ सकती है। ऐसा करने से घर में परेशानियां बढऩे लगती हैं।

कांच का सामान: धनतेरस के दिन कांच से बना बर्तन या अन्य सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं। इसके अलावा, मान्यता है कि कांच के सामान का सीधा संबंध राहु ग्रह से होता है। राहु ग्रह के घर में आने से दरिद्रता का वास होता है। इससे बनते कार्य बिगडऩे लगते हैं।

स्टील खरीदें से बचें: धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है। इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं।

काले रंग की चीजें: धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या फिर अन्य कोई सामान घर लाने से बचना चाहिए। दरअसल, काला रंग हमेशा दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। यदि आप काले रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपकी कुंडली में शनि देव हावी हो सकते हैं। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
धारदार वस्तुएं: धनतेरस के दिन यदि आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर नाराज होते हैं, जिससे धन संकट पैदा होता है। घर नकारात्मक शक्तियां का वास होता है।
indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *