India News24

indianews24

Follow Us:

गुजरात के 26 कैदियों की सुधरी दीपावली, सरकार ने दिए छोडऩे के आदेश, अब तक 71 कैदियों को सजा माफी के तहत किया जेल से रिहा

अहमदाबाद. गुजरात की जेलों में बंद 26 कैदियों की इस साल की दीपावली सुधर गई। गुजरात सरकार ने आजीवन कैद की सजा भोग रहे ऐसे कैदी जिनकी 14 वर्ष की सजा पूरी हो गई और जेलवास के दौरान अच्छा व्यवहार रहा है, ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा। सजा माफी की व्यवस्था के तहत शुक्रवार को 26 कैदियों की रिहाई के आदेश जारी किए गए। वर्ष 2023 में अब तक कुल 71 कैदियों को इस सजा माफी के तहत, उनके जेलवास के दौरान बेहतर व्यवहार को देखते हुए जेल से मुक्त किया गया है। गुजरात की जेलों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ केएल एन राव ने बताया कि दीपावली त्यौहार के चलते जिन 26 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है, उनमें 16 कैदी साबरमती मध्यस्थ कारागार अहमदाबाद के हैं, जबकि राजकोट में 8 कैदियों को छोड़ा गया है। इसके अलावा सूरत की जेल से भी दो कैदियों को रिहा किया है।

इन कैदियों की घर पर मनेगी दीपावली

अहमदाबाद जेल की अधीक्षक श्वेता श्रीमाली ने बताया कि अहमदाबाद की सेंट्रल जेल से 16 कैदियों को छोडऩे का निर्देश जारी हुआ है। इन्हें शुक्रवार को जेल से छोड़ दिया है। ये सभी अब परिजनों के साथ घर जाकर दीपावली मना सकेंगे।

इन 180 कैदियों को पेरोल पर छोड़ा

डॉ.राव ने बताया कि दीपावली त्यौहार के चलते राज्य की जेलों से 180 कैदियों को पेरोल पर छोडऩे की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसमें से 47 कैदी अहमदाबाद केन्द्रीय कारागार के हैं, जिन्हें पेरोल पर छोडऩे की मंजूरी दी है।

राजकोट जेल से 43 कैदियों को पेरोल पर किया मुक्त

राजकोट. राज्य के गृह विभाग की ओर से कैदियों के कल्याण गतिविधियों और जेल सुधारों के तहत राजकोट उप जेल में सजा काट रहे 43 कैदी दिवाली पर परिवार के साथ दिवाली मनाएंगे। जेल अधीक्षक ने इन कैदियों को 15 दिन की पैरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव जिला मजिस्ट्रेट को दिया था। कुछ ही दिनों में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को 43 कैदियों को उनके परिजन जेल पर लेने गए। राजकोट उप जेल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 43 कैदियों को 10 से 24 तारीख तक दिवाली पर पैरोल दी है। राजकोट जिला जेल में सभी कैदी 26 पुरुष और 17 महिलाओं सहित 43 कैदियों को शुक्रवार को पैरोल पर रिहा किया गया।

अच्छा कार्य करने वाले कैदी सम्मानित

राज्यपाल ने साबरमती रेडियो प्रिजन में आरजे के तौर पर सेवा दे रहे महेन्द्र प्रजापति40 से ज्यादा प्रमाणपत्र और डिग्रियां प्राप्त करने वाले चिराग राणा, ‘तिनका-तिनकाÓ अवार्ड पाने वाले चित्रकार मनीष परमार को सम्मानित किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जेल के सभी कैदियों को दीपावली की मिठाई प्रदान करने के लिए जेल प्रशासन को 51,000 रुपए का दान दिया।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *