नई दिल्ली. Big Accident in America: दुनिया में रोड एक्सीडेंट के कई मामले सामने आते रहे हैं। रोड सेफ्टी का मामले को हर देश में बेहद ही गंभीरता से लिया जाता है। पर अक्सर ही इसमें चूक होने जाने से रोड एक्सीडेंट्स की घटनाएं सामने आ ही जाती है। कुछ एक्सीडेंट्स ज़्यादा भीषण नहीं होते, पर कुछ जानलेवा होते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को अमेरिका में देखने को मिला। अमेरिका के टेक्सास में हाईवे पर 2 कारों में जोरदार एक्सीडेंट हो गया।
2 कारों की जोरदार टक्कर
बुधवार सुबह लोकल समयानुसार करीब 6 बजकर 30 मिनट पर यह एक्सीडेंट हुआ। यह हादसा टेक्सास के ज़वाला काउंटी के बेट्सविल शहर में साउथ टेक्सास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार 2009 होंडा सिविक में कुछ लोग पुलिस से बचकर भाग रहे थे। इस कार में 6 अवैध माइग्रेंट्स थे जिनके पास वैध दस्तावेज भी नहीं थे। इनमें से कुछ अवैध माइग्रेंट्स होंडुरास के थे। इस कार का ड्राइवर टेक्सास के ह्यूस्टन से बताया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए ये लोग कार ड्राइव कर रहे थे। साउथ टेक्सास हाईवे पर दूसरी तरफ से आ रही 2015 शेव्रोले इक्विनॉक्स से टकरा गई जिसमें 2 लोग थे और दोनों अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से थे। दोनों कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई जिससे इक्विनॉक में तो आग भी लग गई। इसका असर सिविक पर भी पड़ा।
8 लोगों की मौत
दोनों कारों के एक्सीडेंट में दोनों कारों के सभी 8 लोगों की मौत हो गई। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8वे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई।

Author: indianews24



