India News24

indianews24

Follow Us:

हर महिला के खाते में 15000 हजार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर किया वायदा, 17 नवंबर को 70 सीटों के लिए होगा मतदान

छत्तीसगढ़. विधानसभा चुनावो में राजनीतिक दल वादों की बौछार करने से नहीं चूकते। आलम ये है कि लुभावने वादों से जनता को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का चलन पुराना है। अब देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में महिला वोटरों को लुभाने के लिए वादों की बौछार की जा रही है। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए जहां सालाना 12 हजार रुपए महिलाओं को देने का वायदा किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी से जुड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर प्रदेश की हर महिला के खाते में सरकार बनते ही सीधे 15 हजार रुपए भेजने की घोषणा कर दी। इसके लिए न तो उन्हें लाइन में लगना होगा और न ही फॉर्म भरना होगा। सरकार स्वयं ही सर्वे कराकर यह कार्य करेगाी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजनाÓ के तहत प्रति वर्ष 15,000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। पांच साल में हमें आशीर्वाद मिला है। हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मिशन पर चल पड़े हैं। हम अब अपनी माताओ बहनों को सक्षम देखना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए जंग शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए स्वयं पहुंच रहे हैं। यहां 15 नवंबर को प्रचार थम जाएगा। कुल 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 2018 में 15 साल बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो गई थी। कांग्रेस को 68 सीटों पर विजय मिली थी।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *