India News24

indianews24

Follow Us:

सर्दी दिखाने लगी तेवर: दिल्ली में 11 डिग्री पारे की गिरावट, इन 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

नई दिल्ली. सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज सुबह हल्का कोहरा नजर आया। दिल्ली में 11 डिग्री तक पारा गिरा है। लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसर आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो जाएगी। आईएमडी के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल,त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में पारा 11 डिग्री गिरा

राजधानी दिल्ली में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। एनसीआर में हल्का कोहरा छाने लगा है। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है।

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम समुद्र में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी से सटे श्रीलंका के तटों पर तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों से इन इलाकों में नहीं जाने की अपील की है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी की संभावना है।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *