India News 24 Online

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions
Facebook Twitter Youtube
  • आम मुद्दे
  • क्राइम
  • खेल कूद
  • गैजेट्स
  • दुनिया
  • देश
  • प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • ई-पेपर

बीकानेर में संविधान पार्क का लोकार्पण, आजादी का अमृत महोत्सव जन जुड़ाव का उत्सव बना, स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां घर-घर तक पहुंचाएं- राज्यपाल

indianews24 by indianews24
July 31, 2022
in प्रदेश
0
बीकानेर में संविधान पार्क का लोकार्पण, आजादी का अमृत महोत्सव जन जुड़ाव का उत्सव बना, स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां घर-घर तक पहुंचाएं- राज्यपाल

जयपुर. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र निर्माण से जुडऩे का अनूठा पर्व है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियों को अभियान चलाकर घर-घर तक पहुंचाएं। राज्यपाल मिश्र रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में संविधान पार्क लोकार्पण के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण एवं सोलर पार्किंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में स्वाधीनता सेनानियों की स्मृति को जीवंत रखने और आजादी आंदोलन से जुड़ी घटनाओं, देश की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। यह अब जन जुड़ाव के उत्सव का रूप ले चुका है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि संविधान पार्कों के निर्माण का मूल उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी शिक्षा प्राप्त करने के दौरान ही संविधान से जुड़े उच्च आदर्शों से व्यावहारिक रूप में जुड़े। वह इस बारे में जागरूक हो कि संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं परन्तु साथ में कर्तव्य भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग से प्रारम्भ होती है। यह लोकतांत्रिक शासन पद्धति के साथ इस बात का भी द्योतक है कि संविधान अपनी शक्ति सीधे जनता से प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि संविधान में स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धान्तों पर जोर दिया गया है। इसका सीधा सा अर्थ है कि राजनैतिक लोकतंत्र को हमें सामाजिक लोकतंत्र का रूप भी देना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाना आज बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सघन पौधारोपण से ऑक्सीजन की मात्रा में ही वृद्धि नहीं होती बल्कि वायु मंडल के तापमान में भी कमी होती है। इसलिए पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति वर्षा के समय कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसका जीवन पर्यन्त संरक्षण भी करे। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय में ‘ग्रीन सोलर कॉरिडोरÓ के बाद अब सोलर पार्किंग विकसित की जा रही है और ऑक्सीजन पार्क भी बनाया गया है। पर्यावरणीय दृष्टि से ये सराहनीय कदम हैं। केन्द्रीय कला, संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अगणित स्वाधीनता सेनानी अंग्रेजों से लोहा लेते शहीद हो गए, जिनके बारे में आज बहुत कम जानकारी है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमें इन गुमनाम स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों की गाथाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा करीब 17 घंटे में 75 स्वाधीनता सेनानियों के पोट्रेट तैयार करने की सराहना की।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि तिरंगे की आन, बान, शान से सभी को जोडऩे के लिए पूरे देश और प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाल घर- घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सभी धर्म, संस्कृतियों का सम्मान करते हुए अनेकता में एकता की भावना को आत्मसात करना चाहिए। ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने के निर्णय से प्रदेश के युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के बारे में गहन समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री मिश्र के मार्गदर्शन में राजस्थान को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महती प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों, संविधान पार्क, अहिंसा पार्क, विवेकानन्द पार्क, ऑकसीजन पार्क सहित विश्वविद्यालय में विकसित की गई खेल सुविधाओं और भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल के आगमन पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगों से सजाया गया और इस अवसर पर सर्वधर्म यात्रा व तिरंगे हाथ में थाम कर साइकिल रैली भी निकाली गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम के आरम्भ में राज्यपाल मिश्र ने उपस्थितजन को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। इस अवसर पर बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, विश्वविद्यालय प्रबन्ध बोर्ड एवं विद्या परिषद् के सदस्यगण, कुलपतिगण, शिक्षाविद्, शिक्षकगण, गणमान्यजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

indianews24
Author: indianews24

indianews24

See author's posts

Post Views: 19
Tags: Constitution Park in BikanerGovernor Kalraj MishraKalraj MishraRajasthan
Previous Post

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा, रेलवे का बड़ा फैसला

Next Post

CWG 2022 : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता

indianews24

indianews24

Related Posts

National

दुनिया में एक ऐसा क्षेत्र जहां पर पानी का लीकेज महज 5 प्रतिशत, पानी के उपयोग की राजस्व वसूली 100 फीसदी

August 17, 2022
इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022: इन्वेस्ट राजस्थान समिट सफल बनाने के लिए वास्तविक निवेश की पहचानकर करें एमओयू
प्रदेश

इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022: इन्वेस्ट राजस्थान समिट सफल बनाने के लिए वास्तविक निवेश की पहचानकर करें एमओयू

August 17, 2022
जालौर में बच्चे की पिटाई का मामला: सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने दिए सामाजिक समरसता अभियान चलाने के निर्देश
प्रदेश

जालौर में बच्चे की पिटाई का मामला: सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने दिए सामाजिक समरसता अभियान चलाने के निर्देश

August 17, 2022
आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण से रुकेगा बच्चों में कुपोषण- मुख्य सचिव
प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण से रुकेगा बच्चों में कुपोषण- मुख्य सचिव

August 16, 2022
एसएमएस टाउन हॉल में बनने वाला संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो – मुख्य सचिव
प्रदेश

एसएमएस टाउन हॉल में बनने वाला संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो – मुख्य सचिव

August 16, 2022
सीएम ने रामदेवरा जा रहे पैदलयात्रियों की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम, बोले जगह-जगह मोबाइल यूनिट बनाकर ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों पर करें कार्रवाई
प्रदेश

सीएम ने रामदेवरा जा रहे पैदलयात्रियों की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम, बोले जगह-जगह मोबाइल यूनिट बनाकर ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों पर करें कार्रवाई

August 16, 2022
Next Post
CWG 2022 : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता

CWG 2022 : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर आपकी क्या राय है?
  • उप चुनाव में हार बड़ा मुद्दा नहीं 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • यह पूरी तरह से नेतृत्व की विफलता है 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 17, 2022 - July 17, 2022
Voting is closed
  • उप चुनाव में हार बड़ा मुद्दा नहीं 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • यह पूरी तरह से नेतृत्व की विफलता है 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 17, 2022 - July 17, 2022
Voting is closed




Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Live Cricket Scores




Share Market

Stock Market Today by TradingView

Radio

Listen on Online Radio Box! Radio City 91.1 FM Radio City 91.1 FM

Poll

Live Tv

Corona

No Result
View All Result

Recent Posts

  • NSA अजीत डोभाल के घर पर सुरक्षा में चूक को लेकर कार्रवाई, CISF के 3 कमांडो को किया बर्खास्त
  • अशोक गहलोत के विमान को मंजूरी नहीं मिलने पर सियासी मैदान में भूचाल, राजकोट के बजाय क्यों पहुंचे वडोदरा
  • भाजपा के संसदीय बोर्ड का ऐलान, शिवराज-गडकरी को दिखाया बाहर का रास्ता! इन नेताओं ने बनाई जगह
  • दुनिया में एक ऐसा क्षेत्र जहां पर पानी का लीकेज महज 5 प्रतिशत, पानी के उपयोग की राजस्व वसूली 100 फीसदी
  • इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022: इन्वेस्ट राजस्थान समिट सफल बनाने के लिए वास्तविक निवेश की पहचानकर करें एमओयू

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

 India News 24 Online will continue to present your fearless and honest opinions from time to time with an impartial analysis of the news for your audience. On this website you will find detailed news of politics, economy, sociology and other latest developments in the country including Maharashtra.

ABOUT US

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions

RECENT POSTS

All rights reserved by India News 24 Online | Designed by Traffic Tail

WhatsApp us