मुंबई. शिवसेना के सांसद संजय राउत की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। आज ईउी ने उन्हे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद अब ईडी संजय राउत से पूछताछ करेगी। संजय राउत को ईडी ने पात्रा चॉल लैंड स्कैम केस के मामले में हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि संजय राउत के घर से 11. 50 लाख रुपए केस मिले हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार संजय राउत के घर से मिले इस कैश का कोई हिसाब नहीं है। ये रुपए कैसे हैं, और किसके हैं, इसका लगाया जा रहा है। रविवार सुबह से ईडी संजय राउत के घर पर छापेमारी कर रही थी। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थी। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पत्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में सघन जांच कर रही है। टीम की ओर से राउत के घर पर सर्च अभियान भी चलाया। इसके बाद ही संजय राउत को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत अपने अंदाज़ में दिखे। उन्होंने लोगों का बार-बार हाथ ऊपर उठाकर अभिवादन किया। हिरासत में लिए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान संजय राउत ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने आए हैं और मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं। मैं किसी से डरता नहीं हंू।
क्या है पात्रा चॉल जमीन घोटाला?
मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का प्लॉट है. पात्रा चॉल जमीन घोटाला करीब 1034 करोड़ का बताया जा रहा है। मामले में ईडी संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत की करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति और सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस जमीन पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे, लेकिन साल 2011 में इस जमीन के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।