India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Delhi CM Arvind Kejriwal: आज कोर्ट में केजरीवाल की पेशी, शाम छह बजे तक ITO मेट्रो स्टेशनबंद

CM Arvind Kejriwal arrested

नई दिल्ली. Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ की। इसके बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देश में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी CM केजरीवाल को आज यानी शुक्रवार को PMLA कोर्ट में पेश करेगी।

पार्टी कार्यालय को छावनी में बदला

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है। यह एक राजनीतिक पार्टी को खत्म करने की कोशिश है। हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया है, ITO मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। क्या कोई आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?’

‘इनकी राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में होने था’

एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद कपिल मिश्रा (उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली) ने कहा, ‘ये गिरफ्तारी सुनिश्चित थी। छह साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।’


हमें सीएम की सुरक्षा की चिंता है: आतिशी

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, ‘देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।’

भाजपा के डर से की गई ये कार्रवाई

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश बताया है। भाजपा के डर से ये कार्रवाई की गई है। ED ने आज तक सबूत पेश नहीं किए। हमें सीएम केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। केजरीवाल एक विचार का नाम है। केजरीवाल की लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है, हम लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम किसी से डरते नहीं हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *