India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

संसद की सुरक्षा में भारी चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में कूदा शख्स, मचा हड़कंप

नई दिल्ली. संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक की घटना हुई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। जिससे पीला पीला धुंआ हो गया। इसमें एक आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। इस घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

दोनों को संसद मार्ग थाने ले गई पुलिस

बाद में दोनों को कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए शख्स का नाम सागर और महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *