India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

कौन है संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली नीलम, सामने आ गई उसकी कुंडली, किसान आंदोलन से रहा  नाता

नई दिल्ली.parliament security breach: बुधवार को लोकसभा की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है।संसद कार्यवाही के दौरान एक शख्स का दर्शक दीर्घा से नीचे कूद जाना और पीले रंग की गैस कनस्तर छोड़ना, कई तरह के सवाल खड़ा करता है। जिसके बाद वहां मौजूद सांसदों में अफरातफरी मच गई। ये वाकया उस दिन हुआ, जिस दिन संसद पर आतंकी हमले की बरसी थी। हालांकि किसी अनहोनी से पहले सासंदों ने घुसपैठियों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ जारी है। इसी दौरान एक महिला संसद के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी…नहीं चलेगी’ और भारत माता की जय के नारे लगा रही थी। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तानाशाही नहीं चलेगी…

दरअसल, नीलम नाम की महिला आज दोपहर संसद में घुसपैठिए के घुसने के बाद लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान वह मेरा नाम नीलम है। भारत सरकार हमारे ऊपर अत्याचार करती है। हकों की बात करने पर लाठीचार्ज कर हमें जेल में डाला जाता है। टॉर्चर किया जाता है। हमारे पास आवाज उठाने का कोई जरिया नहीं है। हम किसी संगठन से नहीं हैं। आम स्टूडेंट हैं। माता-पिता हमारे लिए इतना काम करते हैं। मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार किसी की आवाज नहीं सुनी जाती। यह हर जगह हमारी आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं। तानाशाही नहीं चलेगी। तानाशाही बंद करो। भारत माता की जय।

किसान आंदोलन से भी नाता

इस घटना के सामने आने के बाद नीलम के छोटे भाई का बयान सामने आया है। उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें यह भी नहीं पता था कि वह दिल्ली गई थी। हमें बस इतना पता था कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में थी। वह परसों हमसे मिलने आई थीं और कल लौटीं। उसने बीए, एमए, बी.एड, एम.एड, सीटीईटी, एम.फिल और नेट पास किया है। उसने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और इसने किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।

सोशल मीडिया से संपर्क में आए चारो

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने शख्स सागर और महिला नीलम सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार चारों आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। ये सभी सोशल मीडिया से एक दूसरे से संपर्क में आए थे। इसके बाद इन्होंने लोकसभा में हंगामा करने का प्लान बनाया।

यहां के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार की गई 42 वर्षीय नीलम की हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। जबकि दूसरा आरोपी 25 वर्षीय अमोल शिंदे पुत्र महाराष्ट्र के लातूर का बताया जा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *