India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपाईयों ने किया हमला! कांग्रेस ने जारी किया 54 सेकंड का Video

नई दिल्ली. Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुजर रही थी तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। लखीमपुर शहर में वाहनों से तोड़फोड़ की। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने 54 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें कथित तौर पर रात में एक कस्बे की सड़क पर लोगों को “जय श्रीराम” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। जबकि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए खंभों पर लगे पोस्टर फाड़ता नजर आ रहा है। क्लिप में आगे एक अन्य व्यक्ति को राहुल गांधी और दो अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर वाले होर्डिंग को खींचते हुए भी दिखाया गया है।

CM हिमंत बिस्वा ने गिरफ्तारी की दी थी धमकी

कांग्रेस की असम इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में हजारों उत्साही लोगों को आकर्षित किया है। जिसने हिमंत बिस्वा सरमा शासन को बेचैन कर दिया है। राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा ने गिरफ्तारी की धमकी देकर यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश की, अब वहीं उनके अनुयायी यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर फाड़ रहे हैं।

वाहनों के क्षतिग्रस्त किए जाने का वीडियो पोस्ट

असम कांग्रेस ने 20 जनवरी की दोपहर को दो वाहनों का एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक मिनी ट्रक जिसमें कांग्रेस के झंडे लगे थे और एक कार की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार राम मंदिर से जुड़ी फर्जी खबरों पर सख्त, कहा- न प्रसारित करें कोई गलत सूचना, वरना…

भाजपा के गुंडों द्वारा यात्रा पर शर्मनाक हमले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कथित हमलों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। खड़गे ने एक्स् पर एक पोस्ट में कहा कि हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में, भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। ये उनकी आवाज़ को दबाना चाहते हैं। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है। कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *