India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

India–Qatar: कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा किया, इस फैसले का भारत सरकार ने किया स्वागत

India –Qatar update

India–Qatar: कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय लोगों को रिहा किया गया हैं। ऐसे में भारत की एक बार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। भारत सरकार ने सभी आठ भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आठ में से सात भारतीय वापस भारत लौट आए हैं। हम अपने नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। आठाें पूर्व नौसैनिक दोहा स्थित अल दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजिज में काम करते थे। इन्हें अगस्त 2022 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हालांकि, आरोप कभी सार्वजनिक नहीं किए। सूत्रों का कहना है कि सभी पर पनडुब्बी परियोजना की जासूसी करने का आरोप था। अल दाहरा ग्लोबल कंपनी कतर के सैन्य बलों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षण व अन्य सेवाएं मुहैया कराती है। एक साल से अधिक जेल में रहने के बाद पूर्व नौसैनिकों को कतर की निचली अदालत ने अक्तूबर में मौत की सजा सुनाई थी। केंद्र सरकार इससे हैरान रह गई थी क्योंकि कतर ने पहले इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी थी। भारत ने फैसले के खिलाफ अपील की। कतर भारत को प्राकृतिक गैस आपूर्तिकर्ता है। आपको बता दें कि वहां करीब आठ लाख भारतीय काम करते हैं। दोनों देशों के बीच हमेशा से बेहतर रिश्ते रहे हैं।

तेजी से हो रहा भारत माला प्रोजेक्ट,  50 फीसदी काम हुआ, राजस्थान सबसे आगे

बाद में फांसी की सजा हो गई थी माफ कतर की ओर से आठों अधिकारियों की मौत की सजा खत्म करने पर भारत को कूटनीतिक सफलता मिली थी। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी। PM नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के बीच दुबई में कॉप-28 सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात के चार सप्ताह के अंदर सुनाया था। एक दिसंबर को हुई भेंट के बाद PM मोदी ने कहा था कि उन्होंने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के बारे में अमीर से बात की थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान नौसैनिकों का मुद्दा भी उठाया गया होगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *