श्रीगंगानगर.Rajasthan update: पूर्व मंत्री राधेश्याम का आज शुक्रवार सुबह जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण उन्हे गुरुवार देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके सुपुत्र वीरेंद्र राजपाल ने आज सुबह 6:30 बजे निधन हो जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर वे श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे।अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
राजनीति का लंबा अनुभव रहा
जानकारी के अनुसार राधेश्याम गंगानगर 1993 में भैरोंसिंह शेखावत को हराकर चर्चा में आए थे। वे 1998 में गहलोत सरकार में फिर विधायक बने और उन्हे आयुर्वेद राज्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वे 2008 में कांग्रेस छोड भाजपा में चले गए और विधायक बने थे।
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)