India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rajasthan politics:  अब बैरवा ने दिखाए बगावती तेवर, पूर्व सीएम गहलोत पर लगाया ये बड़ा आरोप

Ex CM Ashok Gehlot –khiladi Lal Bairwa

जयपुर. Rajasthan politics: एक तरफ कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस के नेता बगावती तेवर दिखाने में लगे हुए है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच अब पूर्व सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा ने भी बगावती तेवर दिखा दिए। बैरवा रविवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अशोक गहलोत पर पार्टी को खत्म करने के आरोप लगाए। बैरवा ने कहा कि अशोक गहलोत के कारण ही कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। राजस्थान में केवल अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ही बचेंगे।

पायलेट के करीबी हैं बैरवा

बैरवा को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। बैरवा ने आरोप लगाया कि जब मैं सांसद था तब मेरा टिकट काटा गया। वर्ष 2018 में बसेड़ी से कांग्रेस विधायक चुना गया, SC आयोग का अध्यक्ष रहते दलित समाज के लिए खूब काम किए। इसके बावजूद टिकट काट नए लड़के को दिया। इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं होता है।

बैरवा बोले, सोच समझकर लेंगे फैसला

बैरवा ने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि वे इस मामले में सोच समझकर फैसला लेंगे। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही उनकी भाजपा में जाने की अटकलें चल रही हैं। अब देखना ये है कि बैरवा क्या निर्णय लेते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *