India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

CONGRESS–APP Alliance: दिल्ली में तीन सीटों पर कांग्रेस और चार पर लड़ेगी आप, पंजाब में तय होना बाकी

Rahul Gandhi –Arvind kejariwal

नई दिल्ली. CONGRESS–APP Alliance: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ 17 सीटों पर समझौते के बाद दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी का गठबंधन हो गया है। तीन सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी, चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। कुछ ही देर में अधिकारिक घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि अभी सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। यहां एक भी सीट न तो कांग्रेस जीत पाई है और न ही आम आदमी पार्टी। ऐसे में इस बार चुनाव हर हाल में जीतने के लिए यह समझौता किया है।

पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट कोई भी विपक्षी दल नहीं जीत पाया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय से आ रही जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा रही है।

आप पंजाब में कांग्रेस से लड़ा रही पंजा

गुजरात के बाद दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 साथ लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस और APP में पंजाब को लेकर अभी तक संशय हैं। अब देखना यही होगा कि पांच प्रदेश में साथ और एक प्रदेश में बिना साथ दोनों पार्टियां चुनाव कैसे लड़ेंगी। आप नेता आतिशी ने बताया है कि दिल्ली चुनाव सहित कई मामलों को लेकर अभी चर्चा चल रही है। जल्द ही समझौते की घोषणा की जाएगी। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पांच बजे तक दोनों पार्टियों के समझौते की घोषणा करने की तैयारी है।

चंडीगढ़ फैसले बाद दोनों पार्टियों में बढ़ा विश्वास

राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो उच्चतम न्यायालय के चंडीगढ़ मेयर के मामले में आए फैसले के बाद दोनों दलों में विश्वास बढ़ा है। ऐसे में अब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। पूरे देश में 221 सीटें ऐसी होने जा रही हैं। जिस पर विपक्ष यानी INDIA गठबंधन का 1 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। बाकी अलग अलग प्रदेशों में अकेले चुनाव लड़ेंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *