India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rajasthan News: कौन थे महावीर जैन ने जिन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा सरकार तक तय किया किया लम्बा सफर…

mahaveer jain

जयपुर.Rajasthan News: प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले और पूर्व मुख्य सचेतक रहे महावीर प्रसाद जैन का आज शनिवार को निधन हो गया। राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से भाजपा में सबसे ज्यादा चार बार विधायक रहे। उनके निधन के बाद राजस्थान की भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। वे 77 वर्ष के थे। जैन ने शनिवार को जयपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि वे आरएसएस विचार धारा के थे। वे संगठन में भी टोंक के जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रहे। पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पार्टी और परिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का जन्म निवाई में मध्यम वर्गीय जैन परिवार में 1 जनवरी 1947 को हुआ। माध्यमिक शिक्षा निवाई के ही राजकीय सैकण्डरी स्कूल में की। 17 मार्च 1964 की शादी हुई। उनके दो बेटे दो बेटियां है। उनका राजनैतिक सफर काफी लंबा रहा है। वे टोंक विधानसभा से सबसे ज्यादा भाजपा में चार बार विधायक रहे हंै। दो बार मुख्य सचेतक रहे। निवाई नगर पालिका अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे टोंक बीजेपी के जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय बीजेपी कार्यकारिणी में भी रहे। विधायक महावीर प्रसाद जैन को सबसे पहले बीजेपी से 1980 में पहली बार टोंक विधान सभा से टिकट मिला और जीत गए । वे पहली बार 1980-85 तक सातवीं विधान सभा के सदस्य बने। फिर 1990-92, 1993-98, 2003-08 तक विधायक चुने गए।

जैन दो बार रहे मुख्य सचेत

जैन 21 जून 2004 से 10 दिसंबर 2008 तक और 29 दिसंबर 1993 से 30 नवंबर 1998 तक राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक रहे। जैन ने 1968 में राजनीति में प्रवेश किया। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक एवं प्रचारक भी रहे। विभिन्न जन आंदोलनों में सक्रिय योगदान दिया। आपातकाल में जेल में भी रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जैन के निधन पर जिले के भाजपा नेताओं सहित सर्व समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जैन की दबंगता व ईमानदारी का पूरा राजस्थान लोहा मानता था। या यूं कहें कि उनका जनसंघ से लेकर भाजपा तक का लंबा सफर अपने आप में एक अनूठी मिसाल पेश करता है। 1975 में आपातकाल के समय जेल भी गए। उनके निधन पर प्रदेश के कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *