India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lok sabha Election 2024: राजस्थान में BJP की 5 सीटों पर महिलाएं ठोकेंगी ताल, बढ़ सकती है मुश्किलें…!

Lok sabha Election

जयपुर. Lok sabha Election 2024: भाजपा की पिछले दिनों दिल्ली में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान में 15 टिकट तो जारी कर दिए। अब 10 टिकट शेष है। उस बैठक में राजस्थान के टिकटों के दौरान कुछ बड़े नेताओं ने एक सवाल किया कि क्या महिलाओं को टिकट नहीं देना चाहिए? यहां तक बात हुई कि 25 सीटें हैं। कम से कम तीन से पांच महिलाओं को तो टिकट देना ही चाहिए। बैठक में प्रदेश की 25 में से 22 सीटों में चर्चा हुई थी, लेकिन 15 सीटों की ही घोषणा की जा सकी। पहली सूची में एक महिला को ही टिकट दिया गया है। लेकिन ज्यादा महिलाओं को टिकट देने की बात चर्चा में है।

10 सीटों पर महिलाओं के बढ़े हौंसले

राजस्थान में बची 10 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारना बाकी है। BJP ने अभी तक एक महिला को ही उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से ही प्रदेश की महिला नेताओं के 10 सीटों पर हौंसले बुलंद है। किसी बड़ी महिला नेता को टिकट नहीं देने पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

इन सीटों पर महिलाओं की चर्चा

अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी सरिता गेना व संघ से ऋतु चौहान का नाम चर्चा में है। टोंक- सवाईमाधोपुर में किरोड़ी सिंह बैंसला की पुत्री सुनीता बैंसला और राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, जयपुर ग्रामीण से पार्षद राखी राठौड़, झुंझुनूं से सांसद नरेन्द्र कुमार की पुत्रवधु हर्षिनी कुल्हरि का नाम ज्यादा चर्चा में है। इनमें अलावा शालिनी गर्खा का नाम भी है। वहीं दौसा से वर्तमान सांसद जसकौर मीना पुत्री अर्चना मीना के लिए टिकट मांग रही हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *