India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

UCC In Uttrakhand:CAA के बाद अब यहां UCC को मिली मंजूरी, सभी नागरिकों के लिए एक कानून

सीएम पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली.UCC In Uttrakhand: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का रास्ता अब साफ हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से तैयार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी खुद CM धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

महिला उत्पीड़न पर लगाम लगेगी

सीएम धामी ने लिखा कि समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ-साथ महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगेगी। उन्होंने पोस्ट में राष्ट्रपति भवन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

प्रदेश के लिए हर्ष और गौरव का पल

CM धामी ने पोस्ट में लिखा है कि ”हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।”

UCC निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने आगे लिखा, “प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में यूनिफॉर्म सिविल कोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। PM नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।” बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CAA लागू होने के दो दिन के बाद ही बिल को मंजूरी दी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *