India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lok sabha Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 21 फीसदी महिलाओं के नाम शामिल, तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी लडेंगे

PM Narendra Modi

नई दिल्ली.Lok sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से नितिन गडकरी और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मैदान में उतारा है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहरलाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया है। पार्टी ने करीब 33 फीसदी टिकट काट दिए हैं।

72 सीटों पर 15 महिला प्रत्याशी

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 15 (20.8 फीसदी) महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 10 एससी, 9 एसटी और 15 महिलाओं को मौका दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने बीते 2 मार्च को पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 प्रत्याशी घोषित किए थे। दूसरी लिस्ट से मिलान करें तो पार्टी अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है।

कहां कितनी सीटों का ऐलान?

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पिछले सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी। दिल्ली की दो, दादर एवं नगर हवेली की एक, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे हैं।

प्रीतम का कटा, बहन पंकजा को मिला

महाराष्ट्र में बीड सीट से प्रीतम मुंडे का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर उनकी बहन पंकजा मुंडे को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इधर जलगांव, अकोला, चंद्र पुर, उत्तर मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, पुणे और बीड लोकसभा सीट से पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। दिल्ली की बची दोनों सीटों पर पार्टी ने नए टिकट घोषित किए हैं। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को पार्टी ने मैदान में उतारा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की जगह हरिद्वार से पार्टी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया है।

नौ केंद्रीय मंत्री मैदान में 

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- नागपुर (महाराष्ट्र)
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- हमीरपुर (हिमाचल)
  • डॉक्टर भारती पवार – डिंडोडी (मध्यप्रदेश)
  • राव इंद्रजीत सिंह- गुरुग्राम (हरियाणा)
    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र)
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी- धारवाड़ (कर्नाटक)
  • कृष्ण पाल गुर्जर- फरीदाबाद (हरियाणा)
  • शोभा करंदलाजे – बेंगलूरु उत्तर (कर्नाटक)
  • राव साहेब दानवे पाटिल – जालना महाराष्ट्र)

तीन पूर्व मुख्यमंत्री को दिया टिकट 

  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर- करनाल
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई – हावेरी
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत- हरिद्वार
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *