India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Electrol bond: Ex सीएम गहलोत मोदी सरकार पर बरसे, ‘सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों तक से BJP ने लिया चंदा

PM Modi –ex Cm Ashok Gahlot

जयपुर. Electrol bond: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सौंपे गए चुनावी बॉन्ड के विवरण को चुनाव आयोग ने सार्वजनिक कर दिया है। इस कवायद को राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब तक सामने आये ब्यौरे के अनुसार देश के 25 राजनीतिक दलों को 127 अरब 69 करोड़ 8 लाख 93 हजार रुपए मिले हैं। पांच मूल्य वर्ग में बॉन्ड खरीदे गए हैं। इसमें न्यूनतम ट्रांजेक्शन 1 हजार और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का है। बाकी 10 हजार, 1 लाख और 10 लाख रुपए के मूल्यवर्ग में बॉन्ड खरीदे गए हैं। देश की गेमिंग-लॉटरी एवं होटल सर्विसेज कंपनी ने सबसे ज्यादा 12.08 अरब रुपए के बॉन्ड खरीदे हैं।

बॉन्ड को लेकर गरमाई सियासत

चुनावी बॉन्ड को लेकर देश में सियासत गर्मा गई है। ऐसे में अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा-कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।

गहलोत बोले ‘सामने आई भाजपा की लूट

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी बॉन्ड को लेकर हुए खुलासे के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। एक्स पर जारी पोस्ट में अपनी प्रतिक्रया में कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा द्वारा मचाई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। ‘जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गईं।’

‘देश में सबसे बड़ा घोटाला’

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण किया। ऐसा पहली बार देखा है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।’

‘छिप नहीं सकता भाजपा का भ्रष्टाचार’

गहलोत ने कहा कि भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।’

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *