India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अयोध्या में पहली बार मना रहे होली, गुलाबी पोशाक में लगे मनोहारी

Ram lala in ayodhya

अयोध्या. Ayodhya: रामलला अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति की फूलों से सजावट की गई है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति सबको आकर्षित कर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे। भक्त दर्शन कर कृतार्थ हुए।

रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की है।  देश में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। ऐसे में रामजी की नगरी में आज रंग बरसने वाले हैं।धर्मनगरी अयोध्या में कई दिनों पहले से उत्सव का माहौल है। इसलिए कि इस बार की होली खास है।  अयोध्या के साथ ही देश-दुनिया में फैले तमाम रामभक्तों के लिए इस बार की होली खास है।

हर कोई होली के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के रंग और उत्साह से भरा है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार की होली के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। up सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए खास हर्बल गुलाल भेजा है। अयोध्या में होली के रंग रंगभरी एकादशी के साथ पिछले सप्ताह शुरू हुई हैं।

रंगभरी एकादशी पर बीते बुधवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवानराम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंग गए हैं। इस बार रंगोत्सव के उल्लास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी भी बयां हो रही है। मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की थी।

बरसों बाद खिले रंग

इस बार अयोध्या में 495 साल बाद रामलला के दरबार में बुधवार को रंगभरी एकादशी पूरे उत्साह से मनाई गई। यह पहली बार रहा जब रंगभरी एकादशी पर रामलला के दरबार में गीत-संगीत की महफिल सजी थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *