धौलपुर(राजस्थान).Rajasthan update: शहर में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कुछ युवकों की ओर से एक मकान पर पथराव किए जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना से लोग सहम गए।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ युवकों को पकड़ लिया है। घटना की खबर मिलते ही एसपी SP सुमित मेहरड़ा मौके पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर के सामने एक मकान पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस देख कुछ युवक कलेक्ट्रेट के अंदर पर की ओर भागे। इस पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर दो से तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
इस दौरान कुछ युवक भाग निकले। आपसी विवाद के चलते कुछ भी लोगों ने पत्थर फेंक दिए थे। अचानक हुई घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित भी हुआ, लेकिन बाद में सुचारू हो गया।