India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rail update: रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द, मार्ग भी परिवर्तित

Indian railway

बीकानेर. Rail update: उत्तर रेलवे की ओर से राजपुरा जं.-बठिण्डा रेलखण्डों के मध्य दोहरीकरण एवं रामपुरा फूल एवं टापा स्टेशनों पर इलैक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न प्रभावित रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर- अम्बाला रेलसेवा 23 से 30 अप्रेल तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 14736 अम्बाला- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 24.04.24 से 01 मई तक अम्बाला के स्थान पर बठिण्डा से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 14525 अम्बाला- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 24 अप्रेल से 30 अप्रेल तक अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह बरनाला स्टेषन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बरनाला-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर- अम्बाला रेलसेवा 24 से 30 अप्रेल तक श्रीगंगानगर के स्थान पर बरनाला स्टेषन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बरनाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 12439 नान्देड-श्रीगंगानगर रेलसेवा 28 अप्रेल को नान्देड से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग झाखल- मानसा- बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा संगरूर-धुरी-बरनाला-रामपुरा फुल स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।
  • गाडी संख्या 12440 श्रीगंगानगर- नान्देड रेलसेवा 26 अप्रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा- मानसा- झाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुरा फुल- बरनाला- धुरी- संगरूर स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।
  • गाडी संख्या 12485 नान्देड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 25 व 29 अप्रेल को नान्देड से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग झाखल-मानसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा संगरूर-धुरी-बरनाला-रामपुरा फुल स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।
  • गाडी संख्या 12486 श्रीगंगानगर- नान्देड रेलसेवा 27 व 30 अप्रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-मानसा-झाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुरा फुल- बरनाला- धुरी- संगरूर स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।
  • गाडी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो 24 से 29 अप्रेल*_ दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग झाखल-मानसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा संगरूर-धुरी-बरनाला-रामपुरा फुल स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।
  • गाडी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो *24 अप्रेल से 29* अप्रेल तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-मानसा-झाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुरा फुल-बरनाला-धुरी-संगरूर स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी

  • गाडी संख्या 14887 ऋषिकेश- बाडमेर रेलसेवा 02.04.24 से 29.04.24 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेषन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14888 बाडमेर- ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 02 अप्रेल से 29 अप्रेल तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेषन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 02 से 23 अप्रेल तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 02 से 23 अप्रेल तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14816 ऋषिकेश- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 02 से 30 अप्रेल तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14815 श्रीगंगानगर- ऋषिकेष रेलसेवा 03 से 30 अप्रेल तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 02 से 23 अप्रेल तक अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 02 अप्रेल से 22 अप्रेल तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12439 नान्देड-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 07अप्रेल, 14 व 21 अप्रेल को नान्देड से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12440 श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा 05 अप्रेल, 12 अप्रेल व 19 अप्रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12485, नान्देड-श्रीगंगानगर रेलसेवा 01 अप्रेल, 04 अप्रेल, 08 अप्रेल, 11 अप्रेल, 15 अप्रेल, 18 अप्रेल व 22 अप्रेल को नान्देड से प्रस्थान करेगी। वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 12486 श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा 02 अप्रेल, 06 अप्रेल, 09 अप्रेल, 13 अप्रेल, 16अप्रेल, 20 अप्रेल व 23 अप्रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 03 अप्रेल से 23 अप्रेल तक अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर हडियाया स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर- अम्बाला रेलसेवा 02 अप्रेल से 23 अप्रेल तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह रामपुरा फुल व तपा स्टेशन के स्थान पर लैहरा मुहब्बत स्टेशन पर ठहराव करेगी।
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *