India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Loksabha election: गहलोत ने कसा तंज, बोले भजनलाल रिमोट कंट्रोल सीएम, निर्णय लेने में नहीं सक्षम

Congress leader Ashok Gahlot

धौलपुर. Loksabha election: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के सीएम पर तंज कसने में गुरेज नहीं किया। CM भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रिमोट कंट्रोल सीएम हैं। ऊपर से आदेश आते हैं, सीएम के पास कोई अधिकार नहीं है, वह स्वयं कोई निर्णय लेने पर सक्षम नहीं है। गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में भाजपा सरकार बने तीन माह से अधिक समय हो गया, लेकिन सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। अपराध बढऩे का जो आरोप लगाते थे, प्रदेश में अब लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। गहलोत शनिवार को जिले के बसई नवाब क्षेत्र में करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
गहलोत ने कहा कि देश में वर्तमान हालात चिंताजनक हैं, मोदी सरकार का खौफ बना हुआ है। देश में ED, CBI और IT का दुरुपयोग हो रहा है। ये 400 पार की बात कह रहे हैं, इनके इरादे नेक नहीं हैं। देश में आगे चुनाव होगा क्या इस पर भी सवाल है। गहलोत ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि ये मन की बात करते हैं, लेकिन देश से बात नहीं करते हैं। ये देश के युवा, किसान और आम लोगों से झूठ बोलते रहे हैं। हर साल एक करोड़ नौकरी देने और आम लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आने के वादे का क्या हुआ।

कांग्रेस ने देश मजबूत किया

पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हैं जबकि PM इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया, एक नया देश बांग्लादेश बना। उन्होंने सीने पर गोलियां खाई, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिए। जबकि उन्हें खुद की हत्या होने की पहले से आशंका थी। ये जो आरोप लगाते हैं, उन लोगों की तो एक अंगुली भी नहीं कटी।

चौकाने वाले परिणाम आएंगे

गहलोत ने कहा कि इस चुनाव में चौकान्ने वाले परिणाम आएंगे। भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। कांग्रेस ने गारंटी कार्ड में जो कहा वो करके दिखाएंगे। ये केवल झूठ के अलावा कुछ नहीं कहते हैं।

गहलोत ने धौलपुर विधायक पर साधा निशाना

सभा के दौरान पूर्व सीएम गहलोत ने धौलपुर से कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार की मजदूरी हो गई, जिस वजह से वह नहीं आ पाई। गहलोत ने आरोप लगाया कि वो आजकल नेताओं को धमका रहे हैं। नहीं तो ईडी, सीबीआई और आईटी के जरिए विपक्ष के नेताओं को तंग परेशान करते हैं। देश में आप नेता और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *