India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

BJP manifesto Today: बीजेपी आज जारी करेगी अपना मैनिफेस्टो, किन मुद्दों पर रहेगा फोकस?

PM Narendra Modi –JP Nadda

नई दिल्ली. BJP manifesto Today: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज भाजपा अपना मैनिफेस्टो जारी करेगी। भाजपा के घोषणा पत्र पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उम्मीद है कि भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए खास ऐलान हो सकते हैं। भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने जनता से मांगे थे सुझाव

ये घोषणा पत्र लोगों के सुझाव पर आधारित होगा, क्योंकि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। 4 लाख से अधिक लोगों ने नमो एप से सुझाव दिए! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नमो एप के जरिए भाजपा को 4 लाख से अधिक औऱ वीडियो के जरिए 11 लाख सुझाव मिले थे।

ऐसा माना जा रहा है कि आज का घोषण पत्र मोदी की गारंटी पर आधारित होगा, जिसमें विकसित भारत की बात की जाएगी। भाजपा ने चुनावी मैनिफेस्टो बनाने के लिए एक कमेटी बनाई है, जिसमें राज्य के 4 सीएम सहित 27 लोग शामिल हैं। ये 27 लोग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में काम कर रहे हैं।

कमेटी के खास लोगों सूची

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, किरेन रिजिजू अर्जुन मुंडा अर्जुन राम मेघवाल, भूपेन्द्र यादव, विष्णु देव साई, भूपेन्द्र पटेल

जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को कर रहे संबोधित

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी के अलावा मंच पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी कभी अपनी विचारधारा से नहीं डिगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *