India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Salman Khan: सलमान खान के घर पर फायरिंग: आरोपी की तस्वीर, CCTV फुटेज आया सामने

Firing on Salman Khan House

नई दिल्ली. Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। सलमान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की पूरी घटना कैद हो गई। घटना का बाद दोनों आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। ससीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग नजर आ रहे हैं। जिन्होंने सलमान के घर पर 4 राउंड फायर किए।

फायरिंग करते का वीडियो सामने आया

वहीं सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। शाम को फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी सामने आई है।

CM ने की सलमान से बात

जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। वहीं घटना के बाद जांच के दौरान सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर पर दिखा। दोनो निशान को फोरेंसिक टीम ने वॉच किया। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने अब तक मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *