India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rajasthan roadways: आखिर क्यों बंद कर दी इन 20 मार्गों पर रोड़वेज बसें

Rajasthan roadways

श्रीगंगानगर. Rajasthan roadways: रोडवेज के श्रीगंगानगर डिपो में बसों की कमी की वजह से हाल ही में 18 से 20 रूटों पर बसों का संचालन बंद हो किया जा चुका है। ऐसे में अब क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब यात्रियों को मजबूरी में लोक परिवहन सेवा या फिर प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है। ये बस संचालक मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। वर्तमान में श्रीगंगानगर आगार डिपो के पास कुल 98 बसें हैं। इनमें 74 बसें रोडवेज की और 24 बसें अनुबंधित हैं। हालांकि श्रीगंगानगर आगार डिपो को करीब 15 नई बसें मिलने वाली है, लेकिन फर्म अभी बसें तैयार नहीं कर पा रही। फर्म हर डिपो को नई बसें तैयार कर भेज रही है।

इन रूटों पर नहीं मिलता यात्री भार

इन बसों में प्रशासन रोडवेज की बसों को ले लेता है और इधर-उधर भेजता रहता है। इस कारण जहां पर रोडवेज की बसें चल रही होती है। वह रूट या तो बंद करना पड़ता है या फिर इस रूट पर बसों की संख्या कम करनी पड़ती है। इसके बाद इस रूट पर लोक परिवहन और निजी बसों के संचालक धीरे-धीरे मार्ग पर अपना दबदबा बना लेते हैं। इसके बाद में रोडवेज को आर्थिक नुकसान होता है। रोडवेज को फिर यात्री भार नहीं मिलता है।

Ravindra Singh Bhati: रोहित गोदारा ने रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की दी धमकी, कही ये बड़ी बात…

इस कारण बाद में रोडवेज की बस सेवाएं इन रूटों पर नहीं चल पाती है। निगम के अनुसार लोकसभा चुनाव की वजह से छह निगम की बसें बाड़मेर और चार बसें जालौर जिले में पुलिस के जवानों को लेकर गई हुई हैं। यह बसें गुुरुवार रात श्रीगंगानगर से रवाना हुई थीं। अब यह बसें मतदान समाप्त होने पर इन कार्मिकों को लेकर आएंगी। इससे पूर्व 15 दिन के लिए छह बसें डिपो की कैलादेवी मैला में गई हुई थी,वो बसें अब आज आई हैं।

तीन माह में 21 अनुबंधित बसें बंद

निगम की फरवरी में अनुबंध की पांच और 31 मार्च 2024 को दस बसें बंद कर दी गई। तीस अप्रेल को अनुबंधित छह स्लीपर बसें बंद की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन माह में रोडवेज की अनुबंधित 21 बसों का संचालन बंद हो चुका है। डिपो की इतनी बसें बंद होने पर इनके रूट पर अब कोई बस नहीं है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *