India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rail update: स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर. Rail update: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर लाइन 5 व 7 (प्लेटफार्म नं. 4 व 5) पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।

  • गाडी संख्या 12396 अजमेर-राजेन्द्रनगर साप्ताहिक रेलसेवा 14.06.24 से 26.07.24 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग आगराफोर्ट- टूण्डला- प्रयागराज- पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मनिकपुर-प्रगयाराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 12495 बीकानेर- कोलकाता साप्ताहिक रेलसेवा 13.06.24 से 25. 07.24 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग आगराफोर्ट- टूण्डला- प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगराकैंट- विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- मनिकपुर- प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर उपरोक्त रेलसेवाएं यात्रियों की सुविधा के लिए आगराकैंट एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी- तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में दिनांक 09.06.24 से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *