India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Video:भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात… राजस्थान में कौन होगा सीएम का चेहरा, प्रदेश में जीतेंगे 125 से अधिक सीट जीतने का दावा

बांसवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांसवाड़ा आए। उन्होंने यहां पर माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में माता की विशेष पूजा-अर्चना की।

इसके बाद पूनिया पत्रकारों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा राजस्थान में 125 से 150 सीट जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर कटाक्ष  करते हुए कहा कि जब तक मतगणना नहीं होती है, तब तक कांग्रेस के लोग खुशी मना सकते हैं। पूनिया ने भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। जो बोर्ड तय करेगा वह सीएम होगा और उसके पीछे ही सारे लोग होंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *