India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

कमजोर हड्डियों में जान भर देंगे बाबा रामदेव के 4 देसी उपाय, मजबूत बना रहेगा ढांचा, तो हो जाता है ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग

शरीर में 206 हड्डियां होती हैं और हर एक हड्डी का अपना अलग-अलग काम है। या यूं कहें कि पूरा शरीर ही हड्डियों के ढांचे पर टिका हुआ है। हड्डियों में किसी तरह की बीमारी या नुकसान आपके पूरे शरीर की सेहत को बिगाड़ सकता है। यही कारण है कि हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखना हमारे बहुत जरूरी हो जाता है। जब आप हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग हो जाता है। जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उनके टूटने का खतरा मंडराने लग जाता है। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे- बार-बार फै्रक्चर्स होना, कमजोर नाखून, पीठ दर्द, खराब पोस्चर, ग्रिप कमजोर होना आदि।

हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय क्या हैं?

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है, जो कि रोजाना खाए जाने वाले कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। योग गुरु स्वामी रामदेव आपको हड्डियों के मजबूत बनाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।

हड्डियों के कमजोर होने के लक्षण

  • अगर रात को हड्डियों में बढ़ता हुआ दर्द महसूस हो रहा है, तो यह कमजोरी का संकेत हो सकता है।
  • कमजोर हड्डियां व्यक्ति को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता कर सकती है जिससे उन्हें अधिक थकान महसूस हो सकती है।
  • कमजोर हड्डियों से जुड़ों में दर्द और चोट के आसपास तनाव महसूस हो सकता है।
    कमजोर हड्डियों से चलने में कठिनाई हो सकती है और व्यक्ति की चलने की क्षमता में गिरावट हो सकती है।
  • कमजोर हड्डियां दर्द और तनाव का कारण बन सकती हैं, जो आमतौर पर काम करने और चलने में आता है।
  • हड्डियों के फै्रक्चर्स की स्थिति में, चोट लगने के बाद इनकी मरम्मत और ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।
    हड्डियों को मजबूत बनने के उपाय

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

    खाने में कैल्शियम बढ़ाएं

    प्रोटीन और आयरन की तरह शरीर के लिए कैल्सियम भी सबसे जरूरत वाले पोषक तत्वों में से एक है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों के विकास, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूती के लिए जरूरी है। कैल्शियम की कमी हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसके लिए अपने खाने में दूध, दही, पनीर, तिल के बीज, बादाम, ब्रोकोलो, बीन्स, संतरे, अंडे, राजमा और टोफू जैसी चीजों को खूब शामिल करें।

    एक कप दूध जरूर पिएं

    दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा और सबसे व्यापक रूप से उपलब्ध स्रोतों में से एक है। एक कप (२३७ एमएल) गाय के दूध में ३०६-३२५ मिलीग्राम होता है। डेयरी में कैल्शियम भी बहुत अच्छी तरह से अवशोषित होता है। इसके अलावा दूध प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है।

    सेब का सिरक पिएं

    सेब का सिरका कैल्शियम का एक बढिय़ा स्रोत है जो आपकी कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। यूएसडीए के अनुसार १०० ग्राम सेब के सिरके में लगभग ७ एमजी कैल्शियम होता है। कैल्शियम के अलावा सेब का सिरक मैग्नीशियम बाइकार्बोनेट, और सल्फेट्स जैसे मिनरल्स का अच्छा स्रोत है।

    पानी में दालचीनी और शहद मिक्स करें

    बाबा रामदेव ने बताया कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप गुनगुने पानी में दालचीनी और शहद डालकर पी सकते हैं। दालचीने और शहद दोनों ही चीजें कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ये किसी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *