India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

राजस्थान में भजन राज, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे उपमुख्यमंत्री

जयपुर.अब राजस्थान में भजन का राज आ गया है। इसको लेकर विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद उन्हे सीएम का दावेदार मान लिया गया है। राजस्थान में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। राजस्थान का पहला उपमुख्यमंत्री महवा सीट से विधायक टीकाराम पालीवाल को बनाया गया था। जिन्हें जयनारायण व्यास के मुख्यमंत्री काल में यह पद दिया था। राजस्थान में पहली महिला मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड जहां वसुंधरा राजे के नाम है वहीं पहली महिला उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल रहीं।

राजस्थान में इससे पहले अब तक कुल 5 उपमुख्यमंत्री बने हैं। इनमें से अकेले कांग्रेस सरकार में 4 डिप्टी सीएम रहे हैं। भाजपा सरकार में केवल एक ही डिप्टी सीएम बने। भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में हरिशंकर भाभड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राजस्थान में पहले डिप्टी सीएम टीकाराम पालीवाल 1952 में बने थे। वे 1954 तक इस पद पर रहे। इसके बाद दूसरे डिप्टी सीएम वर्ष 1993 में बने थे।

कांग्रेस सरकार में जहां कुल चार डिप्टी सीएम बने थे। इनमें अकेले अशोक गहलोत के कार्यकालों में तीन डिप्टी सीएम बने थे। गहलोत की वर्ष 1998 के कार्यकाल में बनवारीलाल बैरवा और कमला बेनीवाल को डिप्टी सीएम बनाया था। वर्ष 2018 के कार्यकाल में सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से नवाजा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भैराेंसिंह शेखावत के तीसरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अक्टूबर 1994 से नवंबर 1998 तक हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *