India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Bjp government Cabinet Extension: झोंपड़ी में रहने वाला विधायक भजनलाल सरकार में बन गया मंत्री, जब भी अवसर मिलता है करने लगते हैं खेती

जयपुर. Bjp government Cabinet Extension: राजस्थान में शनिवार को मंत्रीमंडल का गठन हो गया है। अब सरकार इन मंत्रियों को शीघ्र ही मंत्रालय का आवंटन करेगी। लेकिन मंत्रीमंडल के गठन में सरकार ने सबको चौंका दिया है। मंत्रिमंडल में 22 नए मंत्री बनाए हैं। इनमें 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 5 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। लेकिन इन सबमें खास बात ये है कि 17 चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री पद दिया गया है। इनमें कई नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री बनाया है। इन्ही में एक चेहरा ऐसा है जो सबसे अलग है। उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बाबूलाल खराड़ी है। जो चार बार के विधायक हैं और उनका परिवार आज भी झोंपड़ी ही निवास करता है। इसमें भी सबसे खास बात ये है कि इनके परिवार के सदस्यों को ये भी पता नहीं है कि मंत्री क्या होता है। जिस समय खराड़ी जयपुर में शपथ ले रहे थे। उस समय इनकी पत्नियां खेत में काम कर रही थीं। जब उनको जानकारी मिली तो वे घर पहुंची। इनके दो पत्नियां है। दो पत्नियों से इनके नौ बच्चे हैं। खराड़ी जब भी समय मिलता है तो वे भी अपने परिवार के साथ खेती का काम करते हैं। चार बार के इस विधायक को जैसे ही पार्टी ने मंत्री बनाया तो इनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खराड़ी कोटड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर नीचला फला में रहते हैं।

ये भी पढ़े:संयम लोढा व राजेन्द्र राठौड़ में एक्स पर वार, चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी को मंत्री बनाने पर छिड़ी ये जंग

कभी पद की दावेदारी नहीं

खराड़ी चौथी बार विधायक बने हैं, लेकिन उन्होंने कभी पद के लिए दावेदारी नहीं की। छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया और आज मंत्री बने हैं। आपको बता दें कि खराड़ी संघ की पहली पसंद हैं। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का अवार्ड भी प्रदान किया गया था। बाबूलाल को भाजपा ने छह बार टिकट दिया। वे चार बार जीते। 12वीं, 13वीं और 15वीं विधानसभा के बाद अब 16वीं विधानसभा में झाडोल सीट से जीतकर पहुंचे हैं।

वनवासी कल्याण परिषद में बनाया सुपरवाइजर

खराड़ी की संघ में अच्छी पकड़ है। संघ की शिक्षा पूरी होने के बाद उन्हें आरएसएस की वनवासी कल्याण परिषद में सुपरवाइजर बनाया गया। खराड़ी को भाजयुमो का उस क्षेत्र का अध्यक्ष बना दिया। वे जिला परिषद सदस्य और बाद में कोटड़ा के प्रधान बने। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां एक बार उनके आवास पर गए तो उनका सादगी भरा जीवन देखकर दंग रह गए थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *