नई दिल्ली. Republic Day celebration 2024: गणतंत्र दिवस परेड 2024 में इस बार दो खास बातें नजर आएगी। पहला ये की इस बार के समारोह में 25 मित्र देशों से आए बच्चे भी परेड में हिस्सा लेंगे। दूसरा ये कि इस बार परेड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस्ते में महिला कैडेटों की संख्या सर्वाधिक होगी। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गणतंत्र दिवस शिविर 2024 दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़ें: Good News: ISRO नए साल परदेश का पहला पालारिमीटर उपग्रह लांच करेगा, कब, कहां और किस समय होगी लांचिग, आप भी जानें
राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के अनुसार, इस बार एनसीसी कैडेट्स के साथ 25 मित्र देशों से आए बच्चे भी परेड में शामिल हो होंगे। शिविर में शामिल हो रहे ये बच्चे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा है। परेड में अर्जेंटीना, बोत्सवाना, भूटान, ब्राजील, चेक गणराज्य, फिजी, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉलदीव और नेपाल मित्र देश शामिल होंगे। इन दशों के अतिरिक्त रूस, सऊदी अरब, सेशेल्स, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, वेनेजुएला, वियतनाम, श्रीलंका, सिंगापुर, नाइजीरिया, मॉरीशस और मोजाम्बिक के कैडेट भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे।
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)