India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Mohan Majhi: सरपंच से CM तक का तय किया सफर, ओडिशा में भाजपा के पहले सीएम बने

भुवनेश्वर.Mohan Majhi: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये फैसला 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर भेजा था। अब ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होगा। भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 147 में से 78 सीटें जीती हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

मोहन चरण माझी
मोहन चरण माझी

क्योंझर सीट से जीते माझी

ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री मोहन माझी होंगे। आदिवासी नेता मोहन ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी को 11,577 मतों से हराया। 52 वर्षीय भाजपा नेता की विधानसभा चुनाव में ये चौथी जीत है। वह ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं।

Mohan Charan Manjhi: मोहन चरण माझी होंगे उड़ीसा के मुख्यमंत्री, पढ़े पूरी खबर

माझी के सियासी सफर पर एक नजर 

मोहन चरण माझी का जन्म 1972 में ओडिशा में हुआ। उनके पिता का नाम गुनाराम माझी है। उनकी शादी डॉ. प्रियंका मरांडी से हुई है और उनके दो बेटे हैं। मोहन चरण माझी ने अपना सियासी करियर सरपंच से शुरू किया था। 1997 से 2000 के बीच सरपंच रहे। 1997 में उन्हें भाजपा ओडिशा आदिवासी मोर्चा के सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा मोहन स्थानीय स्तर पर युबज्योति क्लब, रायकला के अध्यक्ष, बाबा धबलेश्वर महादेव मंदिर समिति, रायकला के सदस्य और भाजपा ओडिशा एसटी मोर्चा के महासचिव जैसे पदों पर भी रहे।

2000 में पहली बार बने विधायक

मोहन चरण माझी चार बार के विधायक हैं। वह पहली बार 2000 में क्योंझर (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी क्योंझर सीट से जीते हैं।

फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं मोहन  विधानसभा चुनाव में मोहन ने अपनी संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये घोषित की थी। वह खुद को पेशे से किसान और समाजसेवक बताते हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो माझी स्नातक पेशेवर हैं। 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. किया है। यात्रा और खेल का शौक रखने वाले मोहन रायकला, क्योंझर में राइजिंग स्टार क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं।

12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

ओडिशा में नए मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हो सकता है। ओडिशा में पहली बार बन रही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शपथग्रहण के लिए राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान को संवारा गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 30,000 लोग शामिल हो सकते हैं। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *