India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को बोला माताजी मंदिर में आने से पहले 2 बार सोच लेना, जान से मारने की धमकी

जयपुर. Babulal kharadi death threat: हाल ही में राजस्थान के नए कैबिनेट मंत्री बने बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंत्री खराड़ी को जान से मारने धमकी एक व्हाट्सएप ग्रुप में मिली, जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले एक युवक को घंटेभर में डिटेन कर लिया। पुलिस इस मामले में युवक से पूछताछ करने में जुटी है।

व्हाट्सएप मैसेज पर अपशब्द के साथ जान से मारने की धमकी

पुलिस को दी शिकायत में मंत्री खराड़ी ने व्हाट्सएप चैट उपलब्ध करवाए। इसमें एक युवक ने मंत्री खराड़ी को गौरकुंडा माताजी मंदिर में नहीं आने की हिदायत दी। उसने लिखा है कि माताजी मंदिर में आने से पहले 2 बार सोच लेना। हमारे हाथ लग गया तो, जान से मार देंगे।’ इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में मंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया। इसको लेकर खराड़ी ने स्थानीय कोटडा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में 1 घंटे के भीतर आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CM kejriwal बोले, ईमानदारी मेरी ताकत है, ED के समन गैरकानूनी, BJP उन्हें करवाना चाहती है गिरफ्तार

कौन है कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी

बाबूलाल खराड़ी हाल ही में भाजपा के कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। खराड़ी अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। खराड़ी उदयपुर के झाड़ोल से चार बार विधायक बने हैं। लेकिन आज भी वह झोपड़ी के मकान में रहते हैं। उनके परिवार में दो पत्नियां हैं। इनके कुल 9 बच्चे हैं। खराड़ी RSS से लंबे समय से जुड़े हैं। बाबूलाल खराड़ी ने 1998 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन हार गए। फिर से बीजेपी ने उन्हें 2003 में टिकट दिया। जहां उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद खराड़ी ने 2008, 2018 और अब 2023 में जीत हासिल की है। 2021 में खराड़ी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *