India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Assembly Election 2024: अरुणाचल-सिक्किम में जश्न, इस राज्य में भाजपा की वापसी

नई दिल्ली. Assembly election 2024: पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर पेमा खांडू सरकार (भाजपा) की वापसी हुई। बता दें कि दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी सीट से जीत हासिल की।

सिक्किम की 32 सीटों में SKM ने 31 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के खाते में गई। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर भाजपा ने 46 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने एक, एनपीपी ने पांच और अन्य ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों ही राज्यों में जश्न का माहौल है, कार्यकर्त्ता खुशियां मना रहे हैं।

दूसरी बार सीएम बने थे पेमा

2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं और पेमा खांडू फिर से मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) और NPP ने क्रमशः 7 और 5 सीटें जीतीं। इससे पहले 2014 के में अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा केवल 11 सीटें जीत पाई थी। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) ने 5 सीटें जीतीं, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के बाद जुुलाई 2016 में पेमा खांडू पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने निर्विरोध हासिल की जीत

अरुणाचल प्रदेश में कोई बड़ी क्षेत्रीय राजनीतिक दल नहीं है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस दो बड़े दल हैं और इन्हीं के में लड़ाई है। हालांकि, भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। भाजपा पहले ही बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तालिहा और जीरो-हापोली सहित 10 सीटें बिना किसी प्रतियोगिता के जीत चुकी है।

सिक्किम: बहुमत के साथ सीएम बने थे गोले

SKM ने 2019 में 24 साल 5 माह और 15 दिन पुरानी SDF के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को हराया था। इस तरह से एसकेएम के प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 2019 सिक्किम विधानसभा चुनाव में, एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया और प्रेम सिंह मुख्यमंत्री बने। राज्य में मौजूदा एसडीएफ 15 सीटों पर सिमट गई थी। 2014 के सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसडीएफ ने 22 सीटें जीतीं और पवन कुमार चामलिंग लगातार पांचवीं बार सीएम बने थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *