India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Indian nevy ने अरब सागर में आजाद कराए 15 भारतीय, कौन हैं मार्कोस जिसने समुद्री डकैतों के चंगुल से दिलाई मुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली. Indian nevy opration: अरब सागर में अपहृत जहाज से सभी 21 बंधकों को भारतीय नौसेना ने छुड़ा लिया है। इसमें 15 भारतीय शामिल हैं। जहाज के अपहरण की सूचना पर युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच था। इसके बाद मरीन कमांडो मार्कोस ने डाकुओं को चेतावनी दी कि अगर वह बात नहीं मानते हैं तो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।

इसके बाद मार्कोस ने अपना आपरेशन शुरू कर दिया। मार्कोस डेक पर पहुंचे तो कोई भी डाकु नहीं मिला। इसके बाद सभी को बचा लिया। गौरतलब है कि मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक का कल देर शाम सोमालिया के तट के पास अपहरण कर लिया था। जहाज पर 15 भारतीय सहित कुल 21 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें: राशन घोटाला केस: बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाही, TMC नेता शंकर आद्या को देर रात तक दबोचा

कौन होते हैं मार्कोस?

मार्कोस भारतीय सैन्य बल के सबसे खतरनाक कमांडों में से एक माने जाते हैं। यह नौ सेना की एक स्पेशल यूनिट है। इसे दुनिया की खतरनाक सैन्य यूनिटों में से एक माना जाता है। हवा हो या फिर पानी। जमीं हो या आकाश। हर जगह ये किसी भी कार्रवाई को अंजाम देने में सक्षम हैं। इनका अधिकारिक नाम मरीन कमांडो फोर्स है। इसका शॉर्ट नेम ‘मार्कोस’ रखा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *