India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, दिल्ली-राजस्थान सहित उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली. Weather update: उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का जोर है। दिल्ली सहित इन राज्यों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। इधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान बहुत ज्यादा गिर गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में पारा 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।

मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

IMD ने अगले एक हफ्ते के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भयंकर बर्फबारी की संभावना जताई है। जारी की है। एक अनुमान के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ठंड का दौर चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक घने कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री हो सकता है।

हिमाचल में होगी बर्फबारी

शिमला मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जनवरी में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है, 16-17 जनवरी को चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।

पंजाब और हरियाणा में चल रही बर्फीली हवाएं

पंजाब और हरियाणा में सूरज निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। शुक्रवार को अमृतसर में सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री, गुरदासपुर में 3 डिग्री, फरीदकोट में 2.8 डिग्री, बठिंडा में 2 डिग्री, बरनाला में 3.8 डिग्री, पटियाला में 4.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 4.7 डिग्री और लुधियाना में 4.6 डिग्री दर्ज किया। हरियाणा के नारनौल में सबसे ठंडा तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया, इसके बाद भिवानी में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में 5.1 डिग्री, अंबाला में 6.6 डिग्री, करनाल में 6.9 डिग्री और सिरसा में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *