India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, कहा- 55 साल का रिश्ता खत्म, और फिर…

नई दिल्ली. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर में मुंबई तक 6700 किलो मीटर की भारत जोड़ों की शुरुआत करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। गौरतलब है कि देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। माना जा रहा है कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

आखिर क्यों कही ये बात…

पूर्व केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा ने आज सोशल मीडिया ‘X’ पर कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि “मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता भी खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को खुद मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन किया था।

हाल ही बनाए थे पार्टी के संयुक्त कोषाध्यक्ष

मिलिंद देवड़ा को हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ, तब उन्हे मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। नई जिम्मेदारी मिलने के 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है।

बन सकते हैं राज्यसभा सांसद

राजनीति के जानकार बताते है कि मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन है। दरअसल मिलंद मुंबई साउथ की सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, उस सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव लड़ने का दावा किया था। इसलिए मिलिंद चुनाव नहीं लड़ पाते तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में मिलिंद को हार का मुंह पड़ा था। वहीं, एकनाथ शिंदे ने देवड़ा को राज्यसभा सीट की पेशकश की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *