India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

परेशान यात्रियों ने रनवे पर ही खाया खाना, 12 घंटे लेट फिर डायवर्ट, INDIGO ने कहा: असुविधा के लिए खेद है

नई दिल्ली. मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर बैठकर खाना खाते हुए कुछ यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री इंडिगो की फ्लाइट से गोवा से दिल्ली जा रहे थे। 12 घंटे की देरी के बाद इस फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद कुछ यात्री रनवे पर ही आराम करने लगे तो कुछ यात्री वहीं बैठकर खाना खाने लगे। दरअसल, यह घटना 14 जनवरी की है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6A2195 रविवार को गोवा से दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन इस विमान को लो विजिबिलिटी के चलते 12 घंटे की देरी के बाद मुंबई की तरफ डायवर्ट किया गया। इंडिगो ने बयान जारी कर इस घटना के लिए माफी मांगी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया है।

इंडिगो ने मांगी माफी, कहा- असुविधा के लिए खेद है

प्रवक्ता ने कहा कि हमने यात्रियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। इंडिगो ने माफी मांगते हुए कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। बता दें कि पिछले दो-तीन से खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें देरी से चल रही है। कुछ को रद्द कर दिया तो कुछ को डायवर्ट कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री ने पायलट को मारा थप्पड़

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी की घोषणा पर एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया। हालांकि, घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इंगिडो की यह फ्लाइट (6E2175) 10 घंटे की देरी के बाद दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। जिस यात्री ने पायलट को थप्पड़ मारा उसका नाम साहिल कटारिया है।

कटारिया ने कहा कि फ्लाइट में काफी देर से बैठे हैं और अगर फ्लाइट को उड़ान नहीं भरनी तो उतार देना चाहिए। इस घटना को लेकर इंडिगो ने कहा है कि पायलट पर हमला करने वाले यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *